तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। अंबाडा पुलिस चौकी के ग्राम मोरकुंड साढ़ू भाई के घर मेहमानी करने आया जब तालाब में नहाने गया तो गहरे पानी में जाने से अशोक पिता रामाधार यादव 45 निवासी जामुन बर्रा की मौत हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह के वक्त गांव में सनसनी फ़ैल गई।

जब एक व्यक्ति ने केवलारी मोरकुंड मार्ग पर पड़ने वाले तालाब में नहाने के दौरान पानी में डूबा स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर अंबाडा चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी आरक्षक ने गोताखोरों को निर्देश देकर तालाब में छः घंटे तक शव खोजने कार्य किया छिंदवाड़ा से एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत करके निस्तारी तालाब से ग्रामीण के शव को बरामद किया। मौक स्थल पर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर मर्ग डायरी कायम कर विवेचना में लिया फिलहाल जांच जारी है।
