भगवान भरोसे चल रहा है विकास खंड का पशु चिकित्सालय

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भगवान भरोसे चल रहा है विकास खंड का पशु चिकित्सालय

नहीं मिल रही है पशुपालक को चिकित्सा सुविधाएं

दम तोड़ रहे हैं इलाज के अभाव में पशु


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्रामीण अंचल जुन्नारदेव के जनपद पंचायत के समीप रहवासी पंचम लाल यादव की गाय विगत शनिवार से बीमार थी जिसकी सूचना पशुपालक ने 1962 टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई लेकिन लापरवाही का आलम देखिए कि सोमवार दोपहर तक कोई भी पशु चिकित्सक या अधीनस्थ कर्मचारी उक्त बिमार पशु का उपचार करने नहीं पहुंच पाया और इलाज के अभाव में गाय ने लगभग 1:30 बजे के आसपास दम तोड़ दिया जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि विकासखंड में पशु चिकित्सा सेवाएं महज एक दिखावा साबित हो रही है।

Advertisements

एक तरफ वेटनरी बीएमओ स्टाफ नहीं होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं तो दूसरी तरफ लापरवाही का आलम भी चरम सीमा पर पहुंच गया है। विकासखंड के कई ग्रामों में पशुपालकों को पशुओं की चिकित्सा हेतु सुविधाएं से मोहताज रहना पड़ रहा है। मजबूरी वश पशुपालक मेडिकल और निजी डॉक्टर से इलाज कराते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements