पुलिस के हत्थे चढ़े निगरानी बदमाश

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

पुलिस के हत्थे चढ़े निगरानी बदमाश

मंडीदीप का शातिर चोर की मदद करते थे ग्रामीण युवक

पुलिस ने बरामद किया दो लाख तिरेपन हजार का मशरुका


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा। थाने में एसडीओपी केके अवस्थी ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि ग्राम बिजोरी सरकारी स्कूल के पास संदेही दो व्यक्ति मिले जिसे नाम पता पूछा गया महेश उर्फ नीलू पिता हरि राव जाति कुनबी (23) वर्ष निवासी कटीघाटी मंडीदीप जिला रायसेन दूसरा आरोपी राहुल पिता जसवंत नागवंशी जाति कातिया (27) निवासी छाबड़ा ग्राम बिजोरी का बताया जिसे पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

जिसमें पुलिस को उन्होंने बताया कि तामिया क्षेत्र से एक यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार आरोपी की निशानदेही पर मुख्य आरोपी सरगना महेश उर्फ नीलू जेल से रिहा होने के बाद परासिया दमुआ जुन्नारदेव क्षेत्र में सक्रिय होकर घटना को अंजाम दे रहा था। क्षेत्र की रैकी राहुल व एक नाबालिग मुख्य सरगना महेश उर्फ नीलू को उपलब्ध करा रहा था। पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त की दरमियानी रात वार्ड क्रमांक 02 में चोरी घटना हुई जिसकी शिकायत प्रार्थी विनोद पिता सुंदरलाल आमरे ने पुलिस में दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराध क्रमांक 318/23 धारा 457,380 पंजीबद्ध कर जांच टीम गठित की पुलिस ने जुन्नारदेव हिरदागढ नवेगांव में सर्चिंग कर मोबाइल लोकेशन बिजोरी की तरफ मिली तत्काल पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। निगरानी बदमाश महेश उर्फ नीलू हैदराबाद भागने की फिराक था। पुलिस ने जप्त सामग्री में एक दुपहिया,बडकुही क्षेत्र से चुराई एलईडी,सोने और चांदी के जेवर, नगदी 3450 रुपए मिले कुल मशरुका 2 लाख 53 हजार 450 रुपए आंकी गई है।

Advertisements

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोमल सिंह रघुवंशी, अंबाडा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मिथुन ओसारी सहायक उप निरीक्षक रामविलास तिवारी,आरक्षक चंद्र किशोर रघुवंशी,प्रमोद उईके, योगेश रघुवंशी, राम अवतार तिवारी, सायबर सेल आरक्षक आदित्य रघुवंशी,नितिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की सफलता पर ईनाम घोषित किया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements