विधानसभा निर्वाचन 2023 : 64 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 84 नामांकन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

विधानसभा निर्वाचन 2023 : 64 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 84 नामांकन

2 नवंबर को नाम निर्देशन वापसी के बाद होगी स्थिति स्पष्ट


बैतूल। बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 36 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्रक दाखिल कराए। उप जिला निवार्चन अधिकारी मकूसद अहमद ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129 मुलताई के लिए 13 अभ्यार्थियों ने 17 नाम निर्देशन, विधानसभा क्रमांक 130 आमला विधानसभा सीट के लिए भी 13 प्रत्याशियों ने 16 नाम निर्देशन, विधानसभा क्रमांक 131 बैतूल विधानसभा सीट के लिए 17 प्रत्याशियों ने 19 नाम निर्देशन, विधानसभा क्रमांक 132 घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट के लिए 10 प्रत्याशियों ने 15 नाम निर्देशन और विधानसभा क्रमांक 133 भैंसदेही में 11 अभ्यार्थियों ने 17 नाम निर्देशन जमा कराए।

बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131 : Betul Vidhansabha Nomination 

बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131 इंडियन नेशनल कांग्रेस से निलय डागा, भारतीय जनता पार्टी से हेमंत खंडेलवाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से आलस्या, निर्दलीय महेश उईके, आम आदमी पार्टी से उत्सुक, गोंंडवाना गणतंत्र पार्टी से शिवपाल सिंह राजपूत, निर्दलीय विजेन्द्र गोले, निर्दलीय राजू चरपे, निर्दलीय गणेश, निर्दलीय पवन कुमार, निर्दलीय शंकर, निर्दलीय रोशन कुमार अतुलकर, निर्दलीय सोनू धुर्वे, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से हेमंत, निर्दलीय शेख निसार, अखिल भारतीय गोंंडवाना पार्टी से प्रवीण मानकर, निर्दलीय नारायण पंवार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है।

आमला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130 : Amla Vidhansabha Nomination 

आमला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130 भारतीय जनता पार्टी से डॉ.योगेश पंडाग्रे, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज मालवे, आम आदमी पार्टी से शैलेश, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रंजना बामने, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से पृथ्वीराज बिसौने, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी हरिपलाल बिहारे, बहुजन मुक्ति पार्टी से रूपेश पंडोले, नेशनल वल्र्ड लीडर पार्टी धनराज नागले, निर्दलीय चोखाराम बेले, निर्दलीय किरण कुमार झरबड़े, निर्दलीय सदाराम झरबड़े, निर्दलीय राकेश महाले, निर्दलीय जोशुआ गणेश ने नाम निर्देशन जमा किए है।

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133 : Bhensdehi Vidhansabha Nomination 

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133 भारतीय जनता पार्टी से महेन्द्र सिंह चौहान, निर्दलीय हेमराज बारस्कर, प्रहार जन शक्ति पार्टी से राहुल सतीश चौहान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से धरमु सिंग सिरसाम, आम आदमी पार्टी से हिरामन, निर्दलीय चैतराम कास्देकर, निर्दलीय रामा रतन काकोडिय़ा, निर्दलीय संदीप धुर्वे, निर्दलीय करण चढ़ोकार, भारतीय जनता पार्टी से डॉ.महेन्द्र सिंह चौहान, निर्दलीय डॉ.महेन्द्र सिंह चौहान, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से अन्नुलाल दादा ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्रमांक 132 : Ghodadongari Vidhansabha Nomination 

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्रमांक 132 इंडियन नेशनल कांग्रेस से राहुल उईके, निर्दलीय श्रीमती स्मिता, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी कल्लूसिंह कुमरे, भारतीय जनता पार्टी से गंगा सज्जन सिंह उईके, निर्दलीय चुन्नीलाल धुर्वे, निर्दलीय सुभाष बारस्कर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से कौशल किशोर परतेती, निर्दलीय, केशोराव उईके, निर्दलीय भूता सिंह इवने, जन शक्ति पार्टी से भिकारीलाल युवनाते ने नाम निर्देशन पत्र भरे है।

Advertisements

मुलताई विधानसभा क्रमांक 129 : Multai Vidhansbha Nomination 

मुलताई विधानसभा क्रमांक 129 भारतीय जनता पार्टी से चंद्रशेखर देशमुख, बहुजन समाज पार्टी से इन्दलराव खातरकर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुखदेव पांसे, समाजवादी पार्टी से कृपालसिंह सिसोदिया, बहुजन मुक्ति पार्टी से जनार्दन जेडी पाटील, नेशनल वल्र्ड लीडर पार्टी से मनीष धोटे, निर्दलीय चैतन्य पंवार, निर्दलीय दिनेश साहू, निर्दलीय देवेश मोनू देशमुख, निर्दलीय पलाश कड़वे, निर्दलीय डॉ.मीना रमेश गव्हाड़े, निर्दलीय रूपाली खाड़े, निर्दलीय रितेश रमेनलाल कवड़े ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements