भाजपा प्रत्याशी मोनिका शाह बट्टी हुक्का पीते आई चर्चा में
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। अमरवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी मोनिका बट्टी का हुक्का पीते वीडियो वायरल। कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा इस बार अखिल भारतीय गोंडवाना छोड़कर भाजपा में आई मोनिका मोहन शाह बट्टी को लेकर सियासी गलियारे में तूफान मचा है।
गोंडवाना ने मोनिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष सामने आने लगा। बताते चलें कि पूर्व में धार्मिक ग्रंथ रामायण को आग लगाने से राजनैतिक हलकों में उबाल आया जिसकी शिकायत दर्ज कराई थी। अचानक पार्टी बदलनें से गोंडवाना ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी विरोध हो रहा है। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की सूची में 39-39 जारी किए तीसरी सूची में एक नाम मोनिका बट्टी था। जिसे लेकर हिन्दू विरोधी होने के आरोप लगाये गए। मोनिका शाह बट्टी दोस्तों के साथ हुक्का पीकर धुम्रपान करते दिखाई दे रही है। ओर मैं पहचान जाउंगी फिर सिर ढांक लेती है। जिसकी चर्चा गर्म है। जिसपर मोनिका ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि राजा महाराजा हुक्का पीने थे गलत कुछ नहीं है।
