क्या आप भी हुए हैं इंश्योरेंस खरीदने में ठगी के शिकार? खरीदने के बाद भी होगा रिटर्न, जानिए नियम

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

आप अपने पैर पर जैसे ही खड़े होते हैं, सबसे पहले इंश्योरेंस खरीद कर पैर मजबूत करना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि इंश्योरेंस बेचने वाले एजेंट (Insurance Agents) आपको पॉलिसी के बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बताते हैं, और आप उनके झांसे में आ जाते हैं. पॉलिसी खरीद लेने के बाद आपको पता चलता है कि आपके साथ धोखा हुआ है. ऐसी परिस्थिति में कस्टमर की सुरक्षा के लिए फ्री लुक पीरियड का विकल्प दिया गया है.

अपने लिए सही इंश्योरेंस पॉलिसी का करें चुनाव

इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के बाद अगर किसी कस्टमर को लगता है कि उसने अपने लिए सही प्रोडक्ट का चयन नहीं किया है तो वह उसे वापस कर सकता है. इंश्योरेंस पॉलिसी लंबी अवधि के लिए होती है. ऐसे में उचित प्रोडक्ट का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण फैसला होता है. पॉलिसी खरीदने के बाद जब उसके बेनिफिट्स को रिव्यू किया जाता है तो कई बार आपको पता चलता है कि यह प्रोडक्ट आपकी जरूरत के हिसाब से नहीं है. ऐसे मामलों में फ्री लुक पीरियड का लाभ उठाया ज सकता है.

30 दिनों तक का होता है फ्री लुक पीरियड

इंश्योरेंस रेग्युलेटर IRDAI के मुताबिक, अगर पॉलिसी ऑफलाइन खरीदी गई है तो फ्री लुक पीरियड 15 दिनों का होता है. अगर पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी गई है तो यह पीरियड 30 दिनों का होता है. यह सुविधा लाइफ इंश्योरेंस के साथ-साथ हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी, दोनों पर उपलब्ध है.

Advertisements

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध

अगर किसी इंडिविजुअल ने हाल ही में इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीदा और वह उसे वापस करना चाहता है तो फ्री लुक पीरियड के दौरान यह संभव है. इसके लिए इंश्योरेंस कंपनी को लिखित में अपनी अर्जी डालनी होगी. प्रकिया ऑनलाइन भी की जा सकती है. इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से आपसे पॉलिसी डॉक्युमेंट, प्रीमियम रिसिप्ट, कैंसिल चेक जैसे कागजात मांगे जा सकते हैं. बाद में आपको प्रीमियम अमाउंट रिफंड कर दिया जाएगा. हालांकि, मेडिकल टेस्ट चार्ज, स्टाम्प ड्यूटी वगैरह का डिडक्शन किया जाएगा. फ्री लुक पीरियड के बाद क्लेम करने पर प्रीमियम का एक बड़ा हिस्सा काटा जा सकता है.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements