बैंक खाता खोलने के नाम पर करते थे सायबर फ्रॉड, आरोपी आये पुलिस की गिरफ्त में

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

बैंक खाता खोलने के नाम पर करते थे सायबर फ्रॉड, आरोपी आये पुलिस की गिरफ्त में


बैतूल। बैंक अकाउंट खोलने के नाम पर साइबर फ्राड को अंजाम देने वाले आरोपी का एक गिरोह बैतूल पुलिस को गिरफ्त में आया हैं। बताया जाता हैं की ये आरोपी बैंक खाता खोलने के नाम पर साइबर फ्राड को अंजाम देते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रृष्टिभार्गव के मार्गदर्शन में फरयादी गणेश चौकीकर निवासी निचिखलीमाल की थाना शाहपुर में की रिपोर्ट पर आरोपी मोहम्मद रियाज खान, राजा चौकीकर को विधिवत गिरकर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।

ये है मामला

उक्त मामले में 8 जुलाई 2023 को फरयादी ने थाना शाहपुर ने थाना उपस्थित आकर एक लेखी शिकायत पत्र प्रस्तुत किया की आरोपी मोहम्मद रियाज खान द्वारा फरयादी का एचडीएफसी बैंक में खाता खोलने के नाम पर 1000रू लेकर खाता खोलकर उसमे 4000रू जमा करने का कहकर उससे रुपये लेकर जमा न कर उसके साथ बेइमानी की नियत से धोकाधडी की है। जिस पर थाना गंज में अपराध के 256 / 23 धारा 420 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

विवेचना दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की आरोपी मोहम्मद रियाज खान रेल्वे स्टेशन गंज के पास पर दिखाई दे रहा है की सूचना तस्दीक पर उनि पुरूषोत्तम गौर हमराह स्टाफ के रवाना होकर रेल्वे स्टेशन गंज के पास पहुंचकर संदेही व्यक्ति को पकड़ा नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद रियाज खान पिता नबाव खान उम्र 24 साल नि. ग्राम गौत्री गुरू पोष्ट बेरला थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर राजस्थान का बताया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया पुछताछ पर बताया की दो हजार के नोट बंद हो गये है जिन्हे मुझे ब्लैक मनी का व्हाईट कराना था जो मैं ग्राम चिखलीमाल गया जहां राजा चौकीकर मिला जिसे 2000रू. का लालच देकर जिसके साथ मिलकर मैने गणेश चौकीकर, रितेश यादव एवं राज चौकीकर के खाता एचडीएफसी बैंक पर खुलवाये है जिनके खाता की पासबुक एटीएम व न्यू सिम मेरे पास रखे थे जिसे मैने राजस्थान जाकर राहुल खान को दे दिये थे।

फिर दिनांक 03/07/23 को इरशाद खान के साथ बैतूल आकर सरस्वती होटल में रुके थे दिनांक 06/07/23 को दुकान पर काम करने वाली महिला ममताबाई से मैने बोला शासकीय योजना में खाता खुलवाने वाले को सरकार की तरफ से 5000रू. मिल रहे है उसके लिये बैंक खाता खोलना है जिसका खाता मैने दिनांक 04/07/ 23 को खुलवा दिया था कि दिनांक 06/07/23 को समत्ता की सहेली अनिता खातरकर का कोटक महेन्द्रा बैंक खाता खुलवाने पहुंचे कि हम कोटक महेन्द्रा बैंक मे अनिता खातरकर का खाता खुलवा ही रहे थे कि इतने में पुलिस को आता देखकर में, इरशाद खान एवं राजा चौकीकर वहां से भाग गये थे।

आरोपियों से जप्त किया ये सामान 

आरोपी मोहम्मद रियाज के कब्जे से गणेश चौकीकर का आधारकार्ड, नगदी 700 रू. ममताबाई कि सिम, अजय यादव की एचडीएफसी बैंक की बैंक पासबुक, एटीएम और नया सिम काड, वीवो कपंनी का मोबाइल, एक अन्य एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड, जीओ कंपनी के सिम पैकिंग के 03 कवर एक हरे रंग का बैग जप्त किया गया है एवं आरोपी राजा चौकीकर को उसके ग्राम चिखलीमाल से गिर कर उसके कब्जे से आरोपी रियाज खान से खाता खुलवाने के लिये मिले 6000रू. मे से बचे 1350 रू., गणेश चौकीकर की नई सिम आधार कार्ड जप्त किया गया है। अभी तक की विवेचना में कुल 05 लोगों के बैंक खाते खुलवाने की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी द्वारा पुछताछ में बताया गया की सायबर फाड करने के उददेश्य से लोगो के खाते खुलवाते थे।

Advertisements

इनकी रही भूमिका

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. एबी मर्सकोले, उनि पुरूषोत्तम गौर, सउनि जीपी बिल्लौरे, प्रआर संदीप इमाना, प्रआर मयूर प्रआर हितुलाल, प्रआर श्रीराम, आर गजानंद वाडिवा, की विशेष भूमिका रही है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements