गैस एजेंसी में अज्ञात लूटेरे ने बोला धावा
कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटे रुपए
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। सौंसर अज्ञात लुटेरों ने इंडेन गैस एजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों को बंधक बनाकर 7लाख 70000 की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। उक्त सनसनीखेज वारदात आज सुबह सौंसर बाजार क्षेत्र के बीचो बीच घटित हुई एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी अश्विनी वाल्मीकि द्वारा कैश बैंक में जमा कराने के लिए एकत्र किए गए थे।

इसी बीच दो अज्ञात लोगों गैस एजेंसी में बल पूर्वक दाखिल हुए और कर्मचारियों को पहले चैन से बांधा और सर पर बोतल दे मारी कैश लेकर फरार हो गए घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर सौंसर पुलिस पहुंची घटना के बारे में पड़ताल शुरू की नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा – नागपुर और पांडुरना मार्ग पर नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
