Chhindwara Samachar : कोयलांचल के अस्तित्व बचाने जुन्नारदेव विधायक के साथ संयुक्त मोर्चा ने जंगी प्रदर्शन किया

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : कोयलांचल के अस्तित्व बचाने जुन्नारदेव विधायक के साथ संयुक्त मोर्चा ने जंगी प्रदर्शन किया

महा प्रबंधक कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

श्रमिक नेताओं एवं कांग्रेस नेताओँ ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार किया

दिपावाली के बाद कमलनाथ एवं नकुलनाथ के मार्गदर्शन में कांग्रेस भी करेगी बड़ा आंदोलन सुनील उईके


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। उजड़ते कन्हान क्षेत्र को बचाने के लिए श्रमिक संगठन इण्टुक, एच एम एस, एटक, सीटू, एवं एस सी एस टी काउंसिल ने कॉंग्रेस पार्टी को साथ लेकर शनिवार को महा प्रबंधक कार्यालय डुंगरिया के समक्ष जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर जबरदस्त हमला बोला।

विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल एवं उसके तरफ से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने भी वादा किया था कि वे फारेस्ट विभाग की अनापत्ति दिलाकर एवं नई नई कोयला खदान खुलवाकर कन्हान क्षेत्र को बचाएंगे। साथ ही कुछ लोगों ने चुनाव के पहले अलग संगठन बनाकर कन्हान क्षेत्र को बचाने की बात कही थी अब जब कन्हान क्षेत्र एकदम समाप्ति की ओर है तब ऐसे संगठन मैदान छोड़ चुके है एवं उनकी चुनाव के पहले की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है।

जिस संगठन या राजनीतिक दलों ने इन श्रमिक संगठनों से कन्हान क्षेत्र को बचाने के लिए आंदोलन में साथ देने के लिए सहयोग मांगा उन्हें इन श्रमिक संगठनों ने अपना पूरा सहयोग भी दिया जब क्षेत्र उजाड़ हो रहा है तब इनमें से वे संगठन एवं भाजपा मैदान में कही नजर नही आ रहे है। इसी इसीलिए जुन्नारदेव विधायक के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी को साथ लेते हुए श्रमिक संगठन इंटक, एच एम एस, एटक, सीटू एवं एस सी एस टी काउंसिल के संयुक्त मोर्चा ने आगे की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।

महाप्रबंधक कार्यालय डुंगरिया के समक्ष आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में श्रमिक संगठन एवं काँग्रेस नेताओं ने भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार पर हमला करते हुए देश की वर्तमान दुर्दशा के लिए उसे जिम्मेदार ठहराते हुए अब अपने आंदोलन को और तेज करने की बात कही।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने कहा कि कन्हान क्षेत्र को बचाने के लिए काँग्रेस पार्टी हमारे नेता कमलनाथ एवं नकुलनाथ के निर्देशन में संयुक्त मोर्चा को साथ मे लेकर इस लड़ाई को रोड से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी। इसके साथ ही दीवाली के बाद काँग्रेस पार्टी एक बड़ा आंदोलन कर भाजपा सरकार एवं उसके हवाबाज नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने उजागर करेगी। इसके लिए हमारे कार्यकर्ता विधानसभा के गाँव एवं शहर के हर गली मोहल्ले में जाकर जन जागरण करेंगे एवं क्षेत्र की आम जनता से कन्हान क्षेत्र को बचाने के लिए आंदोलन से जुड़ने का आव्हान करेंगे।

कार्यक्रम को घनश्याम तिवारी, नीटू गाँधी, अरुण साहू, विनोद निरापुरे, सुभाष गुलबाँके, भोलू सिंह ठाकुर, छोटू पाठक, आर के बैग, सुखराम सैयाम, भगवानदीन यादव, नियाज़ खान, अमरनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज ठग एवं रवि पवार ने किया एवं आभार प्रदर्शन दीपक नागले ने किया।

महाप्रबंधक कार्यालय डुंगरिया के समक्ष आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में श्रमिक संगठन एवं काँग्रेस नेताओं ने भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। इसके पश्चात सभी श्रमिक संगठन के नेता एवं काँग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए विधायक सुनील उईके के नेतृत्व में कन्हान क्षेत्र के महाप्रबंधक के कार्यालय पहुँचे जहाँ पर उन्होंने शीघ्र ही बंद कोयला खदानों को खोलकर श्रमिकों का स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाने के साथ अन्य मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

Advertisements

विरोध प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा में शामिल श्रमिक संगठन के नेता, कोयला खदान के श्रमिक, ब्लॉक कांग्रेस जुन्नारदेव, दमुआ एवं नवेगांव के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements