Nitin Gadkari In Amla : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को आमला और खेड़लीबाजार में आमसभा लेंगे

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Nitin Gadkari In Amla : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को आमला और खेड़लीबाजार में आमसभा लेंगे

प्रत्‍याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे


आमला। भाजपा प्रत्‍याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे के पक्ष में मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बोरदेही के खेड़लीबाजार और आमला मे आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ प्रत्‍याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्‍यक्ष बबला शुक्‍ला, विधानसभा प्रभारी राजेश आहूजा, पीजे शर्मा, नगर मंडल अध्‍यक्ष रामकिशोर देशमुख, यदुराज रघुवंशी, यशवंत यादव सहित अन्‍य वरिष्‍ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा नगर मंडल अध्‍यक्ष रामकिशोर देशमुख यदुराज रघुवंशी यशवंत यादव ने बताया। कि पहली सभा दोपहर 2 बजे खेड़लीबाजार के बाजार चौक मे एवं इसके पश्‍चात् दोपहर 3 बजे आमला मे पुलिस थाने के पीछे होगी।

सोमवार को भी जारी रहा जनसंपंर्क

भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर ने बताया प्रत्‍याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे ने मंगलवार को भी सघन जनसंपंर्क किया। मंगलवार को ग्राम जंबाड़ा जंबाड़ी कुटखेड़ी माहोली रानीडोंगरी गुवाड़ीढाना खापाखतेड़ा देवगाव कनौजिया खानापुर सहित आस-पास के अन्‍य गावों मे जनसंपंर्क किया।

Advertisements

खेड़लीबाजार में शुरू भाजपा कार्यालय

रविवार को भाजपा जिला अध्‍यक्ष बबला शुक्‍ला ने खेड़लीबाजार मे भी भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय एवं सेक्‍टर प्रभारी राहुल साहू ने बताया उनके व्‍दारा खेड़लीबाजार सहित आस-पास के गावों मे भी जनसंपंर्क किया गया।

Advertisements

महिलाएं उतार रही आरती

भाजपा प्रत्‍याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे के सहज और सरल स्‍वभाव के कारण मतदाता उनका क्षेत्र मे लगातार स्‍वागत करते नजर आ रहे है।

Advertisements
Advertisements

जनसंपंर्क के दौरान महिलाएं पंडाग्रे की आरती उतारते नजर आ रही है। जबकि उनके प्रचार मे बड़ी तादाद मे महिलाएं भी क्षेत्र मे जनसंपंर्क कर रही है।

 

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements