Betul Samachar : महिला सशक्तिकरण हेतु यूनियन बैंक की पहल, दी कई सारी अहम जानकारियां
सारनी। सामुदायिक भवन शोभापुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंतर्गत नर्मदापुरम से क्षेत्रीय अधिकारियों का आगमन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डबल्यू.सी.एल पाथाखेड़ा मुख्य महाप्रबंधक एल. के महापात्रा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नर्मदापुरम, रीजनल हेड राजकुमार सेन, विशेष अतिथि भारती अग्रवाल, ग्राम भारती महिला मंडल शोभापूर, रामेश्वर टी मोरे बिजनेस रिलेशनशिप मैनेजर यूनियन बैंक बैतूल, शाखा प्रबंधक बगडोना अजय सिंह उइके, शाखा प्रबंधक सारनी अशोक पवार एवं शाखा प्रबंधक चोपना से विक्रांत बोचरे एवं डबल्यूसीएल महाप्रबंधक पर्सनल असिस्टेंट मोहन गुप्ता उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में जीएम WCL ने महिलाओं में वित्तीय साक्षरता एवम वित्तयी स्वतंत्रता पर प्रकाश डाला, महिला उद्यम विकास कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से विशेष चर्चा की गई। जिसमे उन्होंने बताया की यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का स्वसहायता समूह लोन वंचितों को वित्तीय रूप से मजबूती प्रदान करता है।
समूह की उत्पादकता बढ़ाने तथा भविष्य की उभरती जरूरत को पूर्ण करने के लिए इस लाभ को समूह की महिलाओं या व्यक्तिगत तौर पर महिलाओं को दिया जाएगा एवं इसका मुख्य उद्देश्य यह बताया की औपचारिक प्रणाली की तकनीकी और प्रशासनिक क्षमता वित्तीय संसाधनों के साथ औपचारिक ऋण प्रणाली के अनुरूप लचीली समृद्धि और समय अनुकूल निर्धनों की क्रेडिट आवश्यकताओं को पूरा करना है।
बैंकरो और शहरी व ग्रामीण जनता के बीच आपसी विश्वास का वातावरण बनाना है एवं वित्तीय संस्थाएं समाज के जिन वर्गों तक नहीं पहुंच पाती है समाज के उन वर्गों में बचत की आदत और ऋण की सुविधा को प्रोत्साहित करना है। इस प्रक्रिया का माध्यम बैंक समूह से वार्ता करके अदायगी अवधि तय करेगा जो 5 से 7 साल तक हो सकती है।
अदायगी समान्यत: मासिक किस्तों में की जाएगी या स्थानीय परिस्थितियों तथा सदस्यों द्वारा किए जाने वाले कार्य आदि के अनुरूप होगी।उक्त कार्यक्रम में विभिन्न स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सचिव एवं अन्य सदस्य की उपस्तिथि रही। महिलाओं ने अपने समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में संक्षिप्त प्रस्तुति दी एवं भविष्य में वे क्या क्या करना चाहती है जिसमे उन्हे रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ने में और मदद मिल सके इन सभी मुद्दों पर विशेष चर्चा करी।
उक्त कार्यक्रम में महिलाओ को क्षेत्र प्रमुख राजकुमार सेन एवम शाखा प्रबंधक बागडोना द्वारा ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अर्चना मोहंती, सोनम सावरकर, प्रेमलता चौरे मालती देशमुख तथा पार्वती बागडे द्वारा अपने अपने अनुभव व्यक्त किए गए। उक्त कार्यक्रम में प्रेमलता चौरे एवं कमला पाल द्वारा हस्त निर्मित सामग्री का स्टॉल लगाया गया।
संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने बताया की हम 2017 से RO के रूप कार्य कर रहे है एवं स्व सहायता समूह की महिलाए जो इतनी प्रतिभाशील है। इनकी प्रतिभा कही दब सी गई थी लेकिन म.प्र. राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं संस्था के आर्थिक प्रयास से इन्हे एक नई पहचान मिली है तथा रोजगार एवं स्व रोजगार से जोड़ा गया।
भारती अग्रवाल जी ने बताया की इसमें डबल्यू सी एल पाथाखेड़ा एवं नगर पालिका परिषद सारनी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहता है एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नर्मदापुरम से अधिकारियों का भी विशेष सहयोग व मार्गदर्शन मिलता है। इनके सहयोग से ही हम कार्य कर पा रहे।

उक्त कार्यक्रम के पूर्व उन्होंने संस्था द्वारा निर्मित स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे अचार व सेनेटरी नेपकिन अवलोकन करते हुए शुरू से अंत तक देखा एवं क्वालिटी चेक की सभी गाइडलाइन फॉलो करते हुए संस्था एवं महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उसे बहुत अच्छा कार्य बताया। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री रामेश्वर टी मोरे बिजनेस रिलेशनशिप मैनेजर यूनियन बैंक बैतूल द्वारा की गई।
