Chhindwara Samachar : दुपहिया वाहन भिड़े, एक नागपुर रेफर

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : दुपहिया वाहन भिड़े, एक नागपुर रेफर

मुख्य सड़क पर अंधेरा बना हादसे की वजह

सड़क के दोनों तरफ रहवासी क्षेत्र लेकिन स्ट्रीट लाइट लगाने की नही सुझी

ग्राम पंचायत नजरपुर की मुख्य सड़क अंधेरे का साया


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां दुपहिया आपस में भिड़ी जिससे एक युवक को गंभीर चोटें आने पर नागपुर रेफर किया गया है। अन्य को मामूली चोटें आई जिसका इलाज जारी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि 8 और 9 के बीच नजरपुर के धधरा निवासी युवक किसी कार्य से गुढ़ी जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने आ रही बाइक में टकराया जिससे दोनों सड़क पर गिरे जिससे सिर ,कमर ओर पैर में गंभीर चोटें आई है।

घटना की लगभग आधा घंटा भी जाने के बाद भी 108 नहीं पहुंच सकी घायल लहुलुहान हालत में सड़क पर पड़े देखकर स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय दिया ओर प्राइवेट ऑटो से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Advertisements

सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से नागपुर रेफर किया गया है। दोनों युवक का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर अंबाडा चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी ने पुलिस जवान को घटना स्थल पर भेजा दोनों क्षतिग्रस्त दुपहिया वाहन पुलिस ने अभिरक्षा में लिया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements