शादी समारोह से गायब हुई दुपहिया
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। अंबाडा में एक विवाह समारोह से अज्ञात चोर ने बाइक चुरा ली। जिसके चलते विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। सब चोरी की घटना से भयभीत होने लगे।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबाडा चौकी अंतर्गत निवासी तौफीक सिद्दीकी की बाइक गायब हुई काफी तलाश करने के बाद जब निराशा हाथ लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने बताया कि तौफीक सिद्दीकी शुक्रवार रात्रि 9:10 के बीच एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे बाइक उन्होंने मंडप के समीप रिक्त स्थान पर पार्किंग में रखी लेकिन जब घर लौटने लगे तो उक्त स्थान पर बाइक नदारद थी। जिसकी सूचना पुलिस में दर्ज कराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 48/23 धारा 379 के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
