Betul Samachar : अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रेक्टर ट्राली को किया जप्त

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रेक्टर ट्राली को किया जप्त


बैतूल। बीजादेही पुलिस ने अवैध रेत परिवहन कर रहे दो ट्रेक्टर – ट्राली को पकड़ा जिसे अवैध रेत पाए जाने पर जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई की रात्रि में 09 बजे मुखबिर सूचना पर थाना बीजादेही पुलिस द्वारा ग्राम चिखली में एक ट्रेक्टर क्रमांक MP-48-ZA-8434 एवं ग्राम चूनाहजुरी में एक ट्रेक्टर क्रमांक MP-48-AA-9354 द्वारा मोरन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर लाई जा रही बालू रेत से भरे ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ा। रायल्टी के संबंध में पूछताछ की जो की वैध रायल्टी होना नहीं पायी गयी।

अवैध बालू रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक MP-48-ZA-8434 को आरोपी चालक सतीश यादव पिता शांतीलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चिखली थाना बीजादेही के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया हैं एवं दुसरा ट्रेक्टर क्रमांक MP-48-AA-9354 को आरोपी वाहन चालक रोहित प्रजापति उर्फ सोनू निवासी ग्राम चूनाहजुरी थाना बीजादेही जिला बैतूल के कब्जे से विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया हैं।

Advertisements

थाना बीजादेही में अपराध क्रमांक 74/24, 75/24 धारा 379 भादवि, धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम एवं मध्य प्रदेश गौण खनिज नियम 1996 के नियम 53(क) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि रवि शाक्य, सउनि संतोष चौधरी आरक्षक चालक पवन एनिया की मुख्य भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements