पिकअप ने स्कार्पियो को पीछे से ठोस मारी
सड़क दुघर्टना में दो व्यक्तियों को चोटे आई
दमुआ, (दुर्गेश डेहरिया)। आज तड़के 04 बजे घोडावाडी के समीप तेज रफ्तार पिकअप एमपी 22 जी 4484 ने सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो में पीछे से ठोकर मारी स्कार्पियो में बैठे एक महिला और एक पुरुष को चोटे आई घायल अवस्था में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ लाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन अनुबंध पर जैविक चिकित्सीय अपशिष्ट संग्रह करके छिन्दवाड़ा ले जाता है।
जो आज घोडावाडी के समीप हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार गति से छिंदवाड़ा की तरफ जा रही पिकअप ने साइड में खड़ी स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 28 सीए 2965 को पीछे से ठोस मार के रोड़ के उस पार जा घुसी। गनीमत थी कि सड़क पर कोई मौजूद नही था नही तो प्राण पखेरू होने में देर नही लगती। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जेसीबी की सहायता से निकलवाया।

मौके पर एएसआई मंगलेश्वर परिहार व पुलिस जवान ने जांच कार्रवाई की ओर क्षतिग्रस्त वाहन को थाने में लाकर खड़ा कराया। लापरवाह चालक के विरुद्ध 279,337,175 मोटर व्हीकल एक्ट पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया।
