ऐनस हत्याकाण्ड के फरार दो आरोपी गिरफ्तार
बैतूल। 6 जुलाई को ग्राम कोटवार ऐनस दिनेश चौकीकर ने रिपोर्ट पर ग्राम ऐनस मे हुए अरविन्द डिगरसे की अंधे कत्ल के संबंध में पुलिस थाना आमला में अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र. 475/2023 धारा 302, 201 भादवि के तहत कायम किया गया था। जो 7 जुलाई को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के मार्गदर्शन में एसडीओपी मुलताई नम्रता सोधिया के नेतृत्व में तीन आरोपीगण क्रमशः युवराज कोड़ले, शिवचरण कोड़ले और राहुल कोड़ले को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था।
फरार आरोपियों की जा रही थी तलाश
पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपीगण भोजू कोड़ले और निक्की कोड़ले की संभावित सभी स्थानों पर लगातार तलाश पतासाजी की जा रही थी। जो आज जरिये मुखबिर सूचना मिली कि आज दोपहर मे दोनों अपने घर पर आये थे और कहीं दूर भागने की फिराक मे मुलताई की ओर निकले हैं। सबब तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश देकर ग्राम पाठाखेड़ा के पास से मुलताई की ओर जाते हुए आरोपीगण भोजू कोड़ले पिता बिरजलाल कोड़ले उम्र 26 वर्ष नि. ग्राम ऐनस एवं निक्की उर्फ राहुल पिता टीकाराम कोड़ले उम्र 20 साल नि. ग्राम ऐनस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों को 10 जुलाई को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।

इनकी रही भूमिका
उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही मे निरीक्षक सन्तोष पन्द्रे थाना प्रभारी आमला, उनि. आबिद अंसारी (प्रभारी एफएसएल), प्रआर. सुभाष माकोड़े (फोटो), सउनि. एम.एल. गुप्ता , सउनि. गंभीरसिंह, सउनि. रामेश्वर सिंह , प्रआर. निलेश सोनी, आर. नितेश लोखण्डे , आर. नागेन्द्र सिंह , महिला आरक्षक इमला, आर. राकेश करपे की भूमिका रही है।
