पुल के पास मचल होने से टूटा एक्सल पुल पर लटका ट्रक
शाहपुर, (सचिन शुक्ला)। चोपना थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया। जब चोपना के धान खरीदी केंद्र से धान भरकर आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एच जी 3979 का तवा नदी का पुल लगते ही सड़क पर मचक होने से अचानक सामने का एक्सल टूट गया जिससे अगला चक्का ट्रक से निकल गया।
चोपना पुलिस भी पहुंची घटना स्थल पर
ट्रक का अचानक अगले चक्के का एक्सल टूटने के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया जो पुल पर लटक गया जिससे ट्रक चालक और क्लीनर के होश उड़ गए। एक्सल टूटने के बाद ट्रक सड़क पर बने बिना रेलिंग के तवा पुल पर लटक गया। ट्रक के पुल पर लटकने पर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। चोपना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। क्योंकि ट्रक पुल लटक रहा था। घटना में ट्रक चालक और क्लीनर सुरक्षित है।

पूर्व में हो चुकी है घटना
उल्लेखनीय हो की तवा पुल के पास पुल से लगी हुई एक सड़क पर मचक है। पूर्व में भी इसी मचक पर चोपना से आते समय पिछले साल दीपावली के त्योहार के समय एक लोहे की सरिया से भरा ट्रक नदी में गिरा था जिसमे चालक सहित सात मजदूरों की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। मरने वाले सभी मजदूर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पीपरी के निवासी थे। ट्रक में लोहे की सरिया भरे होने से सभी के शव छत विच्छत अवस्था में हो गए थे।
