भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी आग, लाखो का नुकसान होते होते बचा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी आग, लाखो का नुकसान होते होते बचा


शाहपुर, (आशीष राठौर)। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर कालीमिट्टी के राजस्थानी ढाबा पर खड़े एक ट्रक में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। ट्रक से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। आग लगते ही ट्रक के कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा से ट्रक आरजे 17 जीए6609 डीओसी (मुर्गा दाना) भरकर हैदराबाद जा रहा था। शाहपुर से 3 किलोमीटर दूर कालीमिट्टी पर राजस्थानी ढाबे के पास ट्रक खड़ा कर चाय पीने चला गया और कंडेक्टर गाड़ी की सफाई कर रहा था तभी ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से भीषण रूप लेने लगी। ट्रक से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।

Advertisements

तभी नेशनल हाईवे का कार्य कर रहे ब्लर मशीन के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया, हालांकि आग जब तक बूझ पाती, तब तक ट्रक का केबिन जलकर खाक हो चुका था। 30 मिनट के बाद नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और ट्रक पर पूर्ण रूप से लगी आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी के साथ नगर परिषद का आमला पहुंचा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements