Truck Accident In Betul : बरेठा घाट पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा
शाहपुर, (आशीष राठौर)। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर बरेठा घाट पर दोपहर में ट्रक पलट जानें से जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरेठा घाट में मन्दिर मोड़ पर करीब 12:30 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
बताया जा रहा हैं की ट्रक बैतूल से भोपाल की ओर कपास भरकर जा रहा था। यह ट्रक पलटने के बाद सड़क पर आड़ा हो गया और नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। इस ट्रक के पलट जाने से हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई। छोटे वाहन भी निकलने में असमर्थ है। इसके चलते हाईवे पर पूरी तरह से जाम लगा हुआ है।

शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया की वाहन रानीपुर और घोड़ाडोंगरी होकर बरेठा से हाईवे पर पहुंच रहे हैं। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची है।

