गगन में लहराया शान के साथ तिरंगा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

गगन में लहराया शान के साथ तिरंगा


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कार्यालय गैर शासकीय संस्थान में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया सुबह अपने निर्धारित समय पर कार्यालय प्रमुख में ध्वजारोहण किया गया। विजय स्तंभ पर 9 बजे ध्वजारोहण जनपद अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री संदेश वाचन किया गया जहां सभी स्कूली बच्चे एनसीसी क्रेडिट स्काउट गाइड ओर पुलिस के जवान ने सलामी दी। नेहरू स्टेडियम में पर सरकारी विभाग ने झांकियां निकाली जिसमें ब्रह्मोस मिसाइल, बीआरसी कार्यालय ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क सायकल छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन स्मार्ट क्लास जैसी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की , उत्कृष्ट विद्यालय ने पर्वतीय क्षेत्र में पाई जाने वाली जड़ी बूटी से प्राचीन काल में उपचार पद्धति की झलक दिखाई।

Advertisements

सांस्कृतिक आयोजन में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। सरकारी विभाग के द्वारा झांकियां निकाली गई। मंच संचालन अनुरोध शर्मा, संतोष बड़ोनिया और मनोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे, एसडीओपी के के अवस्थी, तहसीलदार रेखा देशमुख,जनपद सीईओ रश्मि चौहान, सीएमओ एपी सक्सेना, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी एसडीओ एनके चौहान, बीईओ एआर लोखंडे,बीआरसी सोनिया सराठी, एवं बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षाएं जनता उपस्थित रही।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements