भोपाल में आयोजित मतदाता महोत्सव 2023 में छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी युवा मंडल ने दी मतदान अभिप्रेरण लोकनृत्य की प्रस्तुति
छिंदवाड़ा जिले के दल द्वारा प्रस्तुत शैला नृत्य की सराहना करते हुए शील्ड प्रदान
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित मतदाता महोत्सव 2023 में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भारत सरकार एवं निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न कलाकार समूहों द्वारा अपनी प्रस्तुति मतदाता जागरूकता के लिये दी गई।
इसी क्रम में छिंदवाड़ा जिले से आदिवासी युवा मंडल आलीवाड़ा जुन्नारदेव के नर्तक दल द्वारा शैला नृत्य के माध्यम से मतदान अभिप्रेरण लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसमें आओ करें मतदान गायन के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम प्रस्तुति के उपरांत नर्तक दल की सराहना करते हुए शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया गया। मतदाता महोत्सव 2023 में छिंदवाड़ा जिले से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जैसवाल, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग एस.एस.मरकाम, मंडल संयोजक जनजाति कार्य विभाग एवं नृत्य दल आलीवाडा एवं कंपोजिंग टीम की उपस्थिति रही।

आवश्यकता हैं –
समाचारों की दुनिया न्यूज हेतु छिंदवाड़ा जिले में छिंदवाड़ा, तामिया, परासिया, अमरवाड़ा, चौरई, सौंसर, बिछुवा, उमरेठ, मोहखेड़, हरई में तहसील स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक व्यक्ति हमसे जुड़ सकते हैं।
