आदिवासी दिवस पर जन जातीय शिल्पी मानोनयन मेला का आयोजन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

आदिवासी दिवस पर जन जातीय शिल्पी मानोनयन मेला का आयोजन


बैतूल। आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर जयवंती हक्सर कॉलेज बैतूल में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित (ट्राइफेड) ( जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ) द्वारा जन जातीय शिल्पी मानोनयन मेला का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम में ट्राइफेड भोपाल से आए अजीत कुमार भगत रीजनल मैनेजर, प्रमोद कुमार रजक सीनियर असिटेंट एवं योगेश यादव सेल्स एक्जीक्यूटिव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आई स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी हस्तशिल्प सामग्री की प्रदर्शनी लगाई वही संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा निर्मित आचार, पापड़, सैनिटरी पेड, राखियां, मेक्रम सामग्री, चूड़ियां, बैग पर्स, फूल रखने की टोकरियां, आदि सामग्री का इस्टाल लगाया गया। मेले का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री बैतूल क्षेत्र सांसद डी.डी उइके द्वारा किया गया।

संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल द्वारा सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष का श्रीफल (नारियल) से स्वागत किया गया। इस मेले में आदिवासी कला, संस्कृति, और शिल्पकला की अनूठी झलक देखने को मिली। महिलाएं अपनी हस्तशिल्प सामग्री जैसे कि मिट्टी के बर्तन, हस्तनिर्मित कपड़े, आभूषण, और अन्य पारंपरिक वस्तुएं लेकर आईं, जिनकी खूब प्रशंसा की गई। यह मेला न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आदिवासी कला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में भी सहायक है।

मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें आदिवासी नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सासंद डीडी उईके अपने अनमोल भाषण में कहा की वे संस्था ग्राम भारती महिला मंडल से शुरुआत से जुड़े हुए है, संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय है, वही भारती अग्रवाल द्वारा महिलाओ को आत्मनिभर बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की संस्था का यह कदम समाज को एक नया आयाम देगा। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन और गणमान्य व्यक्तियों ने भी मेले का दौरा किया और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।

Advertisements

उक्त कार्यक्रम में डीडी उइके केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री सांसद बैतूल, हेमंत खंडेलवाल बैतूल क्षेत्रीय विधायक, डॉ. योगेश पंडाग्रे आमला सारनी क्षेत्रीय विधायक, महेंद्र सिंह चौहान भैंसदेही क्षेत्रीय विधायक, हंसराज धुर्वे जिला पंचायत उपाध्क्ष बैतूल, पार्वती बाई नगर पालिका अध्यक्ष बैतूल, इमली बाई इवने जनपद अध्यक्ष बैतूल, भारती अग्रवाल संस्था अध्यक्ष, नंदा सोनी संस्था कोषाध्यक्ष, अजहर खान सहायक कार्यक्रम प्रबंधक किलकारी इक्विटी पायलट प्रोजेक्ट संस्था कार्यकर्ता ज्योति बागडे, कविता कवड़े हरिदेव धुर्वे, दुर्गेश सारंकार एवं अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements