Advertisements
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह 6 अक्टूबर को बैतूल आएंगे
बैतूल। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 6 अक्टूबर को बैतूल आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे कार द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे बैतूल आएंगे तथा यहां प्रत्याशा फाउंडेशन द्वारा जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित “शिक्षा रत्न सम्मान” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री सिंह शाम 4.30 बजे बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Contents
निशुल्क रोग निदान शिविर 6 अक्टूबर को
बैतूल। म.प्र.वि.मं. कर्मचारी स्व सहायता सहकारी साख समिति के तत्वाधान में 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लिंक रोड स्थित तरंग वाटिका में निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष संतोष शिन्दे ने बताया कि शिविर में माधवं बाग हास्पिटल कोढाली जिला नागपुर के डॉक्टरों द्वारा हृदय रोग, मधुमेह, बीपी, ईसीजी, हार्टरेट, ब्लड शुगर की जांच एवं नेत्र जांच कर मरीज को उचित सलाह दी जाएगी।
साथ ही शारीरिक, मानसिक स्वास्थय के लिए परिवार के महत्व के साथ कुटुम्ब प्रबोधन पर उद्बोधन होगा। शिविर के दौरान संविदा महासंघ एवं श्रमिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। समिति अध्यक्ष शिन्दे ने समस्त कर्मचारी संघ, संविदा कर्मचारी, अन्य क्षेत्र के श्रमिक बंधुओं से स्वास्थय शिविर एवं सम्मेलन में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Advertisements
Advertisements
