ट्रेन के लास्ट डिब्बे के पीछे क्यों लिखा जाता है बड़ा-सा X, जानिए इसका मतलब

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Indian Railways: भारतीय रेल अपने यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए कई तरह के सिग्नल या Sign का इस्तेमाल करती है. इन्हीं Sign में शामिल है ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे लिखा जाने वाला बड़ा-सा X. अब आप ट्रेन में सफर करते हैं या न करते हों लेकिन आपने ट्रेन के पीछे ये बड़ा-सा X लिखा हुआ जरूर देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं ट्रेन के पीछे ये X क्यों लिखा जाता है और ये इतना जरूरी क्यों है, आइए जानते हैं.

ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर ही बनाया जाता है X का निशान

ट्रेन के डिब्बे पर लिखा जाने वाला ये बड़े-से X का निशान सिर्फ ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर ही बनाया जाता है. ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर बना हुआ ये बड़ा-सा X आम लोगों के लिए नहीं बल्कि रेल अधिकारी और कर्मचारियों के लिए बनाया जाता है. ट्रेन के पीछे बना हुआ X का ये निशान इस बात का संकेत देता है कि वो ट्रेन का आखिरी डिब्बा है. अब बड़ा सवाल ये है कि ये निशान इतना जरूरी क्यों है?

X के निशान पर होती है रेल कर्मचारियों की पैनी नजर

दरअसल, जब भी कोई ट्रेन किसी रेलवे स्टेशन से गुजरती है तो उस स्टेशन पर मौजूद रेलवे का कर्मचारी इस X के निशान पर खास नजर रखता है. अगर किसी ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर ये X का निशान न दिखे तो इसका सीधा-सा मतलब ये होता है कि उस ट्रेन के पिछले हिस्से में लगाए गए डिब्बे, ट्रेन से अलग हो गए हैं और पीछे ही कहीं छूट गए हैं.

Advertisements

ट्रेन के पीछे X का निशान न हो तो कंट्रोल रूप में दी जाती है जानकारी

अगर किसी रेल कर्मचारी को ट्रेन के पीछे X का निशान नहीं दिखता है तो वे इसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम में देता है कि इस ट्रेन के पिछले हिस्से में लगे कुछ डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए हैं और पीछे ही कहीं छूट गए हैं. तो अब आप भी जान गए होंगे कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे X का निशान क्यों बनाया जाता है और ये इतना जरूरी क्यों है?

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements