रेत का अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर ट्राली पकड़ाई

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

रेत का अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर ट्राली पकड़ाई

4 दिन में 2 टैक्टर ट्राली पर की थाना प्रभारी ने कार्यवाही 


शाहपुर, (आशीष राठौर)। क्षेत्र में लगातार अवैध रेत उत्खनन का कार्य किया जा रहा है, जबकि थाना प्रभारी के द्वारा अवैध रेत उत्खनन करने वालो पर लगातार कार्यवाही भी जारी है।

जानकारी अनुसार बता दे कि पिछले चार दिनों में शाहपुर थाना प्रभारी द्वारा दो ट्रैक्टर ट्राली को अवैध रेत उत्खनन करते हुए पकड़ा है। ताजा मामला सोमवार सुबह का है जहां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलपटी ग्राम में अवैध रेत का उत्खनन करते हुए पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर शाहपुर थाने में लाकर मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements

थाना प्रभारी ए.बी. मर्सकोले ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन की पुलिस को सूचना मिली थी जिस पर शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम को घटनास्थल पर पहुंचा जहां एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत का उत्खनन करते हुए पाए गए पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक द्वारा भगाने का प्रयास भी किया गया परंतु पुलिस द्वारा अवैध रेत से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर शाहपुर थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक रामलाल पिता बुटल निवासी सिलपटी है जबकि चालक मुकेश परते के द्वारा ट्रैक्टर चालक का कार्य किया जा रहा था शाहपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements