Betul Accident News : फोरलेन हाईवे पर ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Accident News : फोरलेन हाईवे पर ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत

एक की मौत 3 दिन में हाईवे पर दूसरी मौत


शाहपुर, (आशीष राठौर)। बैतूल से इटारसी तक हो रहे फोरलेन हाईवे के अधूरे निर्माण के कारण रोजाना दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है। शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय के आसपास अधूरे फोरलेन निर्माण के कारण पिछले तीन दिनों में दो व्यक्तियों की जान जा चुकी है। ऐसे ही कई घटनाएं पिछले कई दिनों से निरंतर जारी है।

जिसमें अधूरे फोरलेन निर्माण के कारण लोगों को अपनी जान गवाना पड़ रही है। मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर मोतीढाना के पास गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर के कारण युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर मोतीढाना में गलत साईड से शाहपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर में बाइक सवार युवा की भिड़त हो जाने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisements

जानकारी के अनुसार यश देसाई पिता अनिल देसाई उम्र 21 वर्ष निवासी भौरा अपनी मोटर साइकिल से बैतूल की ओर जा रहा था, तभी बैतूल की ओर से गलत साइड से ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए आ रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर को मोड़ दिया जिससे मोटरसाइकिल चालक यश देसाई की मोटरसाइकिल ट्रैक्टर में जा भिड़ी। दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी की मोटरसाइकिल चकना चूर हो गई और युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisements
Advertisements

युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही शाहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में टी आई एबी मर्सकोले ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है मर्ग कायम कर जांच में लिया है। शव का पोस्टमार्टम होना है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements