ब्याज से तंग आकर अन्नदाता ने की आत्महत्या

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

ब्याज से तंग आकर अन्नदाता ने की आत्महत्या

परिजनों ने पुलिस थाने के सामने शव रखकर उग्र प्रदर्शन किया

7 से 10% ब्याज पर ली थी रकम


छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। सूदखोरी के चंगुल में फंसे एक किसान का प्लाट और मकान बिक गया। लेकिन मूल रकम ज्यों कि त्यों बनी रही थक-हार कर किसान ने मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा। मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना सौसर के अंतर्गत ग्राम निमनी के किसान आनंद राव ठाकरे ने ब्याज पर रकम ली। जिसका ब्याज इतना अधिक चुकाते चुकाते किसान के प्लाट-मकान बिक गए लेकिन ब्याज की रकम बढ़ते रही जिससे त्रस्त होकर किसान ने कोठे में फंदा लगाकर झूल कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निमनी गांव के आनंद राव ठाकरे 47 वर्षीय ने कर्ज से त्रस्त होकर आत्महत्या की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम करवाया और आगे की कार्यवाही की। कर्जदारों की प्रताड़ना से तंग आकर किसान ने अपना सब कुछ जाता देख मौत को गले लगाया।

लोन बांटने वाली प्राइवेट कंपनियों का मकड़जाल जिले में फैला

जिले में लोन बांटने वाली प्राइवेट कंपनियों का जाल इस कदर फैल गया है। तहसील क्षेत्रों में बकायदा आलीशान दफ्तर खोलकर लोगों को ऋण दिया जा रहा है। भोली-भाली महिलाओं का ग्रूप बनाकर या फिर जमीन गिरवी रखा के आदिवासी क्षेत्रों के छोटे-छोटे गांव में समूह के नाम पर फाइनेंस कंपनियां लोगों को मोटी रकम मुहैया करा रही है। और बदले में उनसे लाखों रुपया महीना ऐंठती रही है।

Advertisements

सूत्रों ने बताया कि 12 से 15 प्राइवेट कंपनियों के दफ्तर बाकायदा चल रहे हैं अब सवाल उठता है। कि इतने बड़े पैमाने पर फाइनेंस कंपनियां अपने कर्मचारी रखकर महिलाओं को लोन बांट कर उनसे मोटी रकम वसूल रहे है। गरीब परिवारों की महिलाएं लोकलुभावनी बातों में आकर लोन के चंगुल मे फंस जाती और जब महिलाएं किश्त की राशि चुकाने में असमर्थ होती तो रिकवरी एजेंट और बीएम महिलाओं को अपमानित कर सरेआम बेइज्जत करते हैं। मनमाने तरीके से ब्याज वसूलने का धंधा इस प्रायवेट कंपनियों का चल रहा है। जहां लोगों को सिविल चेक और लोगिन फीस के नाम पर फाइनेंस कंपनियां ठग रही हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements