कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन पटवारी निलंबित

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन पटवारी निलंबित


बैतूल। कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला कलेक्टर ने 3 पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने शासकीय कार्य संपादन में लापरवाही बरतने के आरोप में जिले के तीन पटवारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। उक्त आदेश में तहसील भैंसदेही में पदस्थ दो पटवारी निलंबित किए गए हैं जिनमें कीर्ति ठाकुर एवं ताप्ती बारस्कर शामिल हैं।

Advertisements

निलंबन अवधि में उक्त दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय तहसील कार्यालय भीमपुर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार तहसील भीमपुर में पदस्थ मीनाक्षी काकोड़े को शासकीय कर्तव्य से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त कर्मचारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय आठनेर निर्धारित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements