Facebook या Twitter चलाते वक्त की ये गलती तो आपको जाना पड़ सकता हैं जेल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सोशल मीडिया में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं. भारत में करोड़ों लोग इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया पर काफी लोग एक्टिव रहते हैं. कई बार अनजाने में वो ऐसे पोस्ट कर देते हैं जिससे जेल जाने तक की नौबत आ जाती है. सोशल मीडिया पर अगर आप गलत पोस्ट करते हैं तो आप पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसके लिए देश में काफी सख्त कानून भी है.

भारत में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी साफ कानून है. अगर आप आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं तो आपको दोषी ठहराया जा सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आपत्तिजनक पोस्ट क्या है?

आपत्तिजनक पोस्ट की श्रेणी में आते हैं ऐसे पोस्ट

आपको भूल कर भी नफरत फैलाने वाले पोस्ट नहीं करने चाहिए. इसके अलावा आपको धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्ट से भी बचना चाहिए. कभी भी दो धर्मों के बीच नफरत फैलाले वाले पोस्ट को शेयर ना करें. भड़काऊ कंटेंट या हिंसा फैलाने वाले कंटेंट को भी शेयर करने से आपको बचना चाहिए.

Advertisements

आपको सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय अपनी भाषा का भी ध्यान रखना होगा. किसी के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने से बचें. इसके अलावा देश की एकता और अखंडता का नुकसान पहुंचाने वाले पोस्ट पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. ऐसे कंटेंट पोस्ट करने के लिए अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे जुर्माने के साथ जेल की भी हवा खानी पड़ सकती है.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements