आसानी से गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने का ये है तरीका, जान‍िए ड‍िटेल

Brajkishore Bhardwaj
- Gas Cylinder Price Today
Advertisements
Advertisements

एलपीजी गैस कनेक्शन ट्रांसफर करना बहुत बड़ा काम है। अगर आपको ट्रांसफर से जुड़े नियम मालूम हों तो बड़ी आसानी से यह काम किया जा सकता है। इसमें दो अलग-अलग नियम होता है। अगर जिस शहर में रहते हैं, उसी शहर में दूसरी जगह गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराना हो तो उसका नियम अलग है। अगर एक शहर से दूसरे शहर में एलपीजी गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराना हो तो उसका निमय अलग है। चल‍िए हम आपको बताएंगे कि अगर आपके घर का पता बदल गया है तो आप गैस कनेक्शन को किस तरह से ट्रांसफर कर सकते हैं।

Contents
इन स्‍टेप्‍स से समझिये पूरी प्रोसेसस्टेप 1: एलपीजी गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको अपने शहर की संबंधित गैस एजेंसी पर जाना है, जहां से आप कनेक्‍शन छोड़कर जा रहे हैं। वहां आपको गैस सिलेंडर और रेग्युलेटर जमा कराना होगा। फिर एजेंसी आपको कॉशन मनी लौटा देगी।स्टेप 2: गैस एजेंसी आपको एक फॉर्म देगी जिसमें आपके पास गैस कनेक्शन का उल्‍लेख होगा। फिर आप यह फॉर्म अपने साथ रखें क्योंकि यह आपको नए शहर में भी काम आएगा।स्टेप 3: आप नए शहर की गैस एजेंसी पर जाएं और वहां जाकर संबंधित एजेंसी को वो फॉर्म दिखाएं। यह वही फॉर्म होगा, जो आपको आपकी पुरानी एजेंसी से प्राप्‍त हुआ है।स्टेप 4: अब आप अपनी गैस एजेंसी को भुगतान करें। फिर आपके नाम पर ट्रांसफर वाला कनेक्शन जारी होकर आपको प्राप्‍त हो जाएगा।इन कागजातों की जरूरत होगी
Advertisements

इन स्‍टेप्‍स से समझिये पूरी प्रोसेस

  • स्टेप 1: एलपीजी गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको अपने शहर की संबंधित गैस एजेंसी पर जाना है, जहां से आप कनेक्‍शन छोड़कर जा रहे हैं। वहां आपको गैस सिलेंडर और रेग्युलेटर जमा कराना होगा। फिर एजेंसी आपको कॉशन मनी लौटा देगी।

  • स्टेप 2: गैस एजेंसी आपको एक फॉर्म देगी जिसमें आपके पास गैस कनेक्शन का उल्‍लेख होगा। फिर आप यह फॉर्म अपने साथ रखें क्योंकि यह आपको नए शहर में भी काम आएगा।

  • स्टेप 3: आप नए शहर की गैस एजेंसी पर जाएं और वहां जाकर संबंधित एजेंसी को वो फॉर्म दिखाएं। यह वही फॉर्म होगा, जो आपको आपकी पुरानी एजेंसी से प्राप्‍त हुआ है।

  • स्टेप 4: अब आप अपनी गैस एजेंसी को भुगतान करें। फिर आपके नाम पर ट्रांसफर वाला कनेक्शन जारी होकर आपको प्राप्‍त हो जाएगा।

इन कागजातों की जरूरत होगी

आपका आधार कार्ड अपडेट होना जरूरी है। एड्रेस चेंज होने पर आप अपना आधार कार्ड भी अपडेट करवा लें। इससे आपको यह लाभ होगा कि किसी भी प्रकार के प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं पड़ेगी। आधार के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पासबुक की फोटो कॉपी, आवासीय पंजीकरण दस्तावेज, फोन का बिल, बिजली का बिल, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट एवं सेल्फ डिक्लेरेशन भी जरूरी डॉक्‍युमेंट्स हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements