सड़क पर बिखरी बजरी से कहीं हादसा ना हो जाए

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सड़क पर बिखरी बजरी से कहीं हादसा ना हो जाए


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। इन दिनों चिखलमऊ टैक्सी स्टैंड से लेकर चर्च तक के सड़क पर बजरी पड़ी हुई है। जिसके कारण आवाजाही करने वाले दुपहिया वाहनों को भारी परेशानी हो रही है। आवागमन वाले वाहन बजरी के कारण फिसल कर अनियंत्रित हो रहे है।

ऐसा ही वाक्या कल शाम को तालाब किनारे पुलिया के पास हुआ जब एक दुपहिया चालक चर्च की ओर जा रहा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित हुई लेकिन गनीमत रही कि वह दुपहिया काबू में कर पाया। और कोई हादसा नहीं हो हुआ। सवाल उठता है…? कि शहर के निर्माण स्थलों पर मटेरियल सामग्री पहुंचाने वाले वाहनों की धमाचौकड़ी इस कदर है कि ओवर लोडिंग वाहन फर्राटा भर रहे है। और सड़कों पर निर्माण कार्य का मटेरियल गिट्टी चूरा,रेत गिराते हुए चलते है। लापरवाह वाहनों के चालाक ट्रेक्टर ट्राली और ट्रक से सामग्री गिरते जाती है। लेकिन जल्द पहुंचने के कारण ध्यान देना मुनासिब नहीं समझते।

Advertisements

अधिक कमाई के चक्कर में ओवर लोडिंग ओर हाई स्पीड

शहर में निर्माण कार्य में उपयोगी मटेरियल सामग्री परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली,मिनी ट्रक ओवरलोडिंग सडक पर भागते रहते है। अधिक कमाई के चक्कर मे भारी वाहनों की गति से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो देता है जिसके चलते कई बार दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। लेकिन कोई रोकने टोकने वाला नहीं है इस कारण क्षेत्र में भारी वाहनों की धमाचौकड़ी चल रही है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements