Chhindwara Samachar : जंगलडेहरी में आवागमन के लिए नही रिपटा
छिंदवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम पंचायत सतवारी के ग्राम रिपटा सिर्फ हौसला ही रास्ता, जब कोई रास्ता न सूझे तब हौसला ही नए रास्ते का निर्माण या उपाय खोजने की सूझ देता है इसी का उदाहरण आज ग्राम जंगलडेहरी (भैसाईढाना),जनपद पंचायत जुन्नारदेव विकासखंड जुन्नरदेव में देखने को मिला। जहां पर एक वृद्ध महिला मरीज को गोद में उठाकर नाला पार करना पड़ा महिला की बहुत ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल छिंदवाड़ा ले जाना था। पूर्व में ऐसे ही कई मामला इस ग्राम में हो चुके हैं जहां पर डिलीवरी के लिए महिलाओं को हॉस्पिटल जब एंबुलेंस के माध्यम से ले जाना रहता है।
तब भी यही स्थिति रहती है जंगलडेहरी (भैसाईढाना) में ग्रामवासीयो ने अपने श्रम दान करके भैसाईढाना और बिंदरई के बीच पड़ने वाले नाले में रिपटे का निर्माण किया था जो की अतिवृष्टि के कारण पूर्णतः टूट गया है और यह एक मात्र रास्ता है जिससे यहां निवासरत ग्रामीणों के आवागमन को दूसरे गांव,या दूसरे रास्ते से जोड़ता है, और यह बंद होने के कारण ग्राम के छात्र, छात्राएं को स्कूल जाने में, आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में और किसान भाइयों को खाद बीज ले जाने में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण जो का कहना है कि प्रशासन को कई बार इससे विकराल परिस्थिति से लिखित आवेदन देकर के अवगत करा चुके हैं प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है ग्राम वासियों का प्रशासन से आग्रह है कि इस उक्त नाले पर रिपटा निर्माण कर ग्राम वासियों को इस समस्या से निजात दिलवाए।
