Chhindwara Samachar : मध्याह्न भोजन का मीनू चार्ट नही
बच्चों को भोजन में क्या मिलता होगा…?
अनुपयोगी साबित हो रहे हैंड वॉश, कभी भरती नही है टंकी
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम बुधवार के प्राथमिक स्कूल में मीनू चार्ट उपलब्ध नहीं इसके साथ ही यहां बना हुआ पानी का हैंड वॉश जिसमें नल लगे हुए नल पानी को तरस रहे हैं सूखे पड़े हुए हैंड वॉश में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई दिनों से यहां पानी नहीं भरा गया है।

अनुपयोगी साबित हो रहा है हैंड वॉश के बारे में पूछा गया तो प्रधान पाठक ने बताया कि बिजली आने पर ही इसे भरा जाता है। और दीवार पर मीनू चार्ट पेंटिंग कराई गई थी जो बच्चों के द्वारा मिटा दी गई। उसके बाद से ही जिम्मेदारो ने यहां मीनू चार्ट लगाने की जरूरत नहीं समझी अब स्कूल आने वाले बच्चों के अभिभावकों को कैसे समझ में आएगा कि सप्ताह के 6 दिन बच्चों को मिड डे मील में भोजन मीनू के मुताबिक क्या-क्या दिया जा रहा है।
इनका कहना –
आपके द्वारा अवगत कराया गया है शीघ्र जांच कराई जाएगी।
बीआरसी, अरविंद डेहरिया, जुन्नारदेव
