Chhindwara Samachar : 54 गांव के समावेश वाले माहुलझिर में एक भी एम्बुलेंस नही
कलेक्टर ने कहा शीघ्र ही व्यवस्था बनाएंगे
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। विधानसभा जुन्नारदेव 122 के माहुलझिर क्षेत्र के आसपास 54 गांव आते हैं लेकिन यहां इमरजेंसी में 108 (एम्बुलेंस) की सुविधा नहीं होने के कारण मौत का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। हंड्रेड डायल में ही घायलों और मृतक व्यक्तियों को लेकर जाना पड़ता है। पुलिस थाना होने के बावजूद भी आज भी 108 की सुविधा इस आदिवासी अंचल में उपलब्ध नहीं है। सड़क दुर्घटना होने पर घायल तड़पते रहते लेकिन उपचार के नही मिल पाने के चलते मृत्यू हो जाती है।

100 डायल वाहन के भरोसे ग्रामीण क्षेत्र
पुलिस थाना क्षेत्र माहुलझिर में एक डायल 100 के भरोसे ग्रामीण क्षेत्र है जो कभी कही जाने से दूसरे को इंतजार करना पड़ता है। दुर्घटनाग्रस्त होने पर ईलाज के लिए 20 किलोमीटर दूर चावलपानी जाना पड़ता है। जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के समक्ष समस्या रखी तो उनके द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी तामिया जितेन्द्र शाह ने मामले पर बताया कि 108 की मांग की गई है जो की चावल पानी के लिए की गई है।
