Chhindwara District Hospital News : जिला अस्पताल में अव्यवस्था का आलम, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकते आवेदक

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara District Hospital News : जिला अस्पताल में अव्यवस्था का आलम, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकते आवेदक

बाबू ओर तथाकथित दलाल हो गये सक्रिय

पैसे लेकर होता है काम


छिंदवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। जन्म ओर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं आवेदक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में जन्म एवं मृत्यु रजिस्टर कार्यालय में भारी भीड़ आवेदकों की आए दिन लगती है लेकिन यहां बैठे अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ पैसे लेकर काम करते हैं।

नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अक्टूबर माह में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया लेकिन आजतक उसे प्रमाण पत्र नहीं मिला जिसके कारण बच्चे का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी और मरीज की मृत्यु होने पर जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है निःशुल्क लेकिन इसको लेने में भारी परेशानी होती है। छिन्दवाड़ा से अन्य विकास खंड लगभग 120 कि.मी दूर से आनेवाले लोगों को सुविधा का सामना करना पड़ता है।

Advertisements

जिनका काम नहीं हो पता बैरंग लौट जाते हैं। लेकिन यहां बैठे अधिकारी के कानों में जूं नहीं रेंगती काम के प्रति जिम्मेदारी का महत्व नही समझते और बहानेबाजी कर भोले-भाले लोगों को टरका देते हैं। जिला चिकित्सालय में ही इतनी भारी लापरवाही है जिसपर जिला कलेक्टर महोदय को स्वत संज्ञान लेना होगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements