Advertisements
ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा निःशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण की प्रशिक्षु महिलाओ को दी गई थ्योरी क्लास
सारनी। ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा निःशुल्क महिला ड्राइविंग प्रशिक्षण का संचालन 30-30 महिलाओं के दो बेचो में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दीनदयाल अंतोदय योजना के अंतर्गत डे एनयूएलएम राष्ट्रीय शहरी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें प्रशिक्षु महिलाएं हेतु ड्राइविंग सीखने के साथ-साथ प्रैक्टिकल एवं थ्योरी क्लास भी लगाई जाती है जिससे महिलाएं गाड़ी का काम स्वयं कर ले, वही प्रैक्टिकल एवं थ्योरी क्लास में महिलाएं गाड़ी के पार्ट्स के बारे में बहुत ही जिज्ञासा से जानकारी हासिल करती हैं।
इसी क्रम में 17 जनवरी को थ्योरी एवं प्रैक्टिकल के माध्यम से जानकारी दी गई, जिसमें पूरी प्रशिक्षु महिलाएं उपस्थित हुई। संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षु महिलाओं की सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, संबल कार्ड आदि की जानकारी के लिए प्रणव कंप्यूटर शोभापुर कॉलोनी राजेंद्र चौहान को बुलाकर विस्तृत जानकारी दी गई।
संस्था प्रमुख भारती अग्रवाल द्वारा सभी प्रशिक्षु महिलाओं को कहा गया कि यदि आप लोगों को अधिक दिक्कत आती है तो संस्था में ही एक दिन शिविर लगा लेंगे, जिससे आसानी से आपका काम हो सके।
Advertisements
Advertisements


