Betul Samachar : जनपद पंचायत की मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी
ग्राहक के क़रीब 50 मोबाइल, एसेसरीज और 25000 रुपए नगद ले भागे चोर
शाहपुर, (आशीष राठौर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत कांप्लेक्स में एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है की जनपद पंचायत परिसर में या ताज मोबाइल नाम से दुकान में अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपए के मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना रविवार सोमवार की दरमियानी रात की है। जब सोमवार सुबह दुकान की शटर आधी खुली हुई लोगों को दिखाई दी। तब दुकान मालिक को मामले की सूचना दी गई।
दुकान मालिक कैफ कुरेशी द्वारा तत्काल घटना की सूचना शाहपुर पुलिस थाने में थाना प्रभारी एबी मर्सकोले को मोबाइल के माध्यम से दी गई। जिस पर शाहपुर थाने से पुलिसकर्मी जनपद पंचायत स्थित दुकान पर पहुंचाकर शटर उठाने पर देखा गया। जिसमें लाखों रुपए के मोबाइल एवं नगदी गायब था। चोर ने दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया गया था। एवं अंदर लगे कैमरे को भी घुमा दिया गया था। जिससे कि चोर का चेहरा केमरे में ना आ पाए।
दुकान के संचालक कैफ कुरेशी ने बताया कि ग्राहकों के सुधारने आए लगभग 50 मोबाइल, मोबाईल बैटरी, एयरफोन, मेमोरी कार्ड, माइक सहित अन्य एसेसरीज और लगभग 25000 नगद पर चोरों ने हाथ साफ किया गया है। इस संबंध में दुकान के मालिक ने बताया कि अगर ग्राहकों के रिपेयरिंग करने आए मोबाइल को छोड़ दिया जाए तो लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए का समान चोरी हुआ है।
जनपद कॉम्प्लेक्स में ही दुसरी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चल रहा है। कि तीन चोर थे जो की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास वाले रास्ते से दाखिल हुए थे और मोबाइल की दुकान में लाखों रुपए के मोबाइल एवं एसेसरीज को चुरा कर ले गए।

इस संबंध में टी आई एबी मर्सकोले ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली थी मौके पर पुलिस बल भेजा गया था। जांच में आसपास के सीसीटीवी कैमरे से दिए गए फुटेज की जांच की जा रही है एवं दुकानदार से बिल एवं चोरी गए सामान की जानकारी मांगी है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर मोबाइल लोकेशन की भी जांच कर रही है।

