शान के साथ आकाश में लहराया तिरंगा
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। आज स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रातः निर्धारित समय पर शासकीय कार्यालयों एवं निजी दफ्तरों में सा सम्मान से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विकास खण्ड के एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत, जनपद शिक्षा केन्द्र,रेल्वे स्टेशन, आरपीएफ थाना, एनआरएमयू, नगर पालिका लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्राम पंचायत, विद्यालय के प्रमुख अधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें एसडीएम कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री नेहा सोनी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। नगर के विजय स्तंभ पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता बोसम ने झंडा वंदन किया मुख्यमंत्री संदेश वाचन किया।

इस दौरान एसडीएम नेहा सोनी, एसडीओपी के के अवस्थी, तहसीलदार कुनाल रावत, नायब तहसीलदार प्रीति पटेल, सीएमओ सुरेंद्र सिंह उईके, जनपद सीईओ रश्मि चौहान, बीआरसी सोनिया सराठी, एसडीओ मनरेगा बारु धुर्वे, आरपीएफ थाना प्रभारी बलवीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक संजय वर्मा, पीएचई एसडीओ एन के चौधरी, विधायक, नपाध्यक्ष रमेश सालोडे, कांग्रेस और भाजपा दल के पदाधिकारी, पार्षद गण स्कूली बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाएं सरकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
