Chhindwara Samachar : शिक्षिका समय पर नही पहुंचती शाला
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम में संचालित सरकारी विद्यालय में हो रही लापरवाही को लेकर ग्रामीणो द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा कर कार्यवाही की मांग की है।
जिसमें बताया गया कि ग्राम मनकुघाटी के एकीकृत एकीकृत माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका शााला प्रांगण से 2.50 बजे प्रतिदिन शाला से अपने घर चली जाती है। ग्रामीणों एवं संरपच के द्वारा इस संबंध में मैडम को कहा गया तो उनका जवाब था कि ट्रेन का समय हो जाता है इसलिए में चली जाती हूँ।

वही शाला मे शिक्षक देरी से आना और समय के पूर्व जाना हो रहा है शाला 03.50 कों बंद हो जाती है। शाला मे शिक्षक के द्वारा ध्यान न देने के कारण बच्चे लगातार अनुपस्थित रहते है और आसपास के गाँव मजदूरी के चले जाते है।
