नेमप्लेट से बढ़ रहा बेटियों का सम्मान
बैतूल। बेटी के नाम घर की पहचान डिजिटल इंडिया विथ लाडो अभियान के तहत बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया जा रहा है। लाडो फाउंडेशन टीम पहुंची वार्ड नंबर 8 लोहार मोहल्ला, रानीपुर, घोड़ाडोंगरी जहां पिता राजेश विश्वकर्मा की बेटी दीपल, रूपाल, खुशी के नाम की नेमप्लेट पूजन कर लगाई गई और साथ ही प्रताप वार्ड टिकारी निवासी पिता राजीव नामदेव माता बिंदु नामदेव की बेटी ज्ञानवी के नाम की नेमप्लेट पूजन कर लगाई गई।

सभी ने अभियान की प्रशंसा की और अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही इस अवसर पर लाडो फाउंडेशन संस्थापक अनिल नारायण यादव ने कहा कि यह अभियान निरंतर बढ़ रहा है और इस अभियान से बेटियों के माता-पिता जुड़ प्रेरित होकर जोड़ रहे हैं। इस अवसर पर विक्रम सिंह, पंकज तालमपूरीया मौजूद रहे।
