Ghodadongari Railway Station : आवश्यक रखरखाव हेतु 4 दिन रेलवे फाटक रहेगा बंद
घोड़ाडोंगरी, (विशाल घोड़की)। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्थित रेलवे फाटक संख्या 247 को रखरखाव कार्य के लिए 4 दिन एक निश्चित समय हेतु बंद रखा जाएगा। मध्य रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर आर रंजन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटरियों के आवश्यक रखरखाव हेतु रेलवे फाटक 8 जून 2024 रात 10 बजे से 11 जून 2024 सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा।

इस दौरान, फाटक के रास्ते सड़क यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। रेलवे ने स्थानीय पुलिस स्टेशन से बंद के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कर्मचारियों को तैनात करने का अनुरोध किया है। वही स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने कहा कि रेलवे पटरियों पर महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य करने के लिए फाटक बंद करना आवश्यक है। हमें जनता को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद है।
