वोटर आईडी और आधार को लिंक करने का प्रॉसेस हैं आसान, अभी तक नहीं किया है तो यहां जानें

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

वोटर आईडी और आधार को लिंक कराने के लिए 31 मार्च 2023 तक की सीमा तय की गई है. अगर आप भी वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो सकती है. आप ये काम खुद भी घर में बैठकर कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक लैपटॉप या मोबाइल की जरूरत होगी. यहां जानिए इसका प्रॉसेस.

ऑनलाइन लिंकिंग प्रॉसेस
  • वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले https://nvsp.in/ वेबसाइट पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद लॉग इन पर क्लिक करें. यहां आपको रजिस्‍टर एज़ न्‍यू यूजर का ऑप्‍शन मिलेगा. उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर और कैप्‍चा भरने को कहा जाएगा और आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को डालते ही एक नया पेज खुल जाएगा.
  • यहां आपको मांगी गई सारी डिटेल्‍स भरनी होगी. इसे सबमिट करने के बाद आपका रजिस्‍ट्रेशन हो जाएगा.सारी जानकारी सबमिट होने के बाद ऑटोमेटिक एक्‍नॉलेजमेंट नंबर जेनरेट होगा.
  • आपका वोटर आईडी आधार से लिंक हुआ है या नहीं इसका स्टेटस चेक करने के लिए आप एकनॉलेजमेंट नंबर का उपयोग कर सकते हैं.

एसएमएस से भी बन सकता है काम

आप चाहें तो सिर्फ एसएमएस के जरिए भी आधार और वोटर आईडी को लिंक करवा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 166 या 51969 पर एक मैसेज भेजना होगा. इस मैसेज को भेजते समय आपको ECLINK स्पेस ईपीआईसी नंबर स्पेस आधार नंबर टाइप करना होगा. इसके अलावा आप चाहें तो टोलफ्री नंबर 1950 पर कॉल करके भी इस काम को पूरा कर सकते हैं. ऐसे में आपको फोन पर आधार कार्ड का नंबर और वोटर आईडी की डिटेल्‍स देनी होगी.

Advertisements

ऑफलाइन भी समझ लें प्रक्रिया

आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक कराने के लिए ऑफलाइन भी प्रक्रिया है. इसके लिए आपको अपने आधार और वोटर आईडी की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी बीएलओ को देनी होगी. हर राज्‍य में बीएलओ की ओर से समय-समय पर कैंप लगाए जाते हैं. इस कैंप के दौरान आप बीएलओ को दस्‍तावेज सौंप सकते हैं. इसके बाद लिंकिंग के बारे में आपको बीएलओ की ओर से सूचना दी जाएगी.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements