देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाले को पुलिस ने पकड़ा
छिंदवाड़ा/दमुआ, (दुर्गेश डेहरिया)। घनी आबादी में देशी कट्टा लेकर दहशत गर्दी मचाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के वार्ड नंबर 10 चिल्ड्रन पार्क के पास से मोहसिन उर्फ राजू (बबलू) वल्द शेख जलाल शनिवार रात्रि करीब 9 बजे देशी कट्टा लेकर लोगों में दहशत फैला रहा था। हथियार देखकर डर के मारे लोग निकल नही रहे थे।
आवश्यकता
समाचारों की दुनिया न्यूज हेतु छिंदवाड़ा जिले के सभी तहसीलों पर संवाददाताओं की आवश्यकता हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक व्यक्ति हमसे जुड़ सकते हैं।

Apply via WhatsApp – Click Here
Apply via Form – Click Here
एसडीओपी केके अवस्थी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चरन लाल उईके ने संज्ञान लेकर गुप्त सूचना की तस्दीक करने हेतु पुलिस बल घटना स्थल पर रवाना किया। जहां पुलिस के हाथ सफलता लगी मौके से हथियार सहित आरोपी को धर दबोचा थाने लाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर देशी कट्टा जप्त कर लिया गया है।
