1 वर्ष से अलग रह रहे पति पत्नि को परामर्श केंद्र ने फिर से मिलवाया
शाहपुर: परिवार परामर्श केंद्र द्वारा बिछड़े दम्पति के बीच सुलह समझौता कराया गया। घरेलू समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। परामर्श केंद्र में 1 मामलों में समझौते कराते हुए दोनों को साथ साथ रहने की समझाइश दी गई। परिवार परामर्श केंद्र पारिवारिक रिश्तों में आई दरार दूर करने का प्रयास कर रहा है।
परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने बताया किnपरिवार परामर्श केंद्र में कुल 5 मामलों में केंद्र द्वारा काउंसलिंग की गई । 5 परिवार में काउंसलिंग करने के बाद 4 परिवार में समझौता नहीं होने पर न्यायालय जाने की सलाह दी गई। एक परिवार जिसमें समझौता हुआ है पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव के कारण दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे थे इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में आवेदन दिया गया था।

काउंसलिंग के बाद एक दूसरे के साथ रहने को राजी हुए
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पति- पत्नी की काउंसलिंग की गई काउंसलिंग करने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहने को राजी हुए हैं। परिवार परामर्श केंद्र काउंसलिंग में थाना प्रभारी एके खान, वरिष्ठ सदस्य व्ही के कापसे, स्मिता धुर्वे, कमलेश राठौर एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
