नगर परिषद में मार्गो पर हुए डामरीकरण कार्य में गुणवत्ता पर उठे सवाल, परिषद अध्यक्ष ने दिया नोटिस
शाहपुर। मेसर्स बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी घोडाडोंगरी को नगर परिषद अध्यक्ष ने नोटिस देकर परिषद अंतर्गत हुए निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य को पूर्ण करने की बात कही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा शाहपुर नगर परिषद में कायाकल्प अंतर्गत रोड का डामरीकरण का कार्य किया गया था। जिसमें की कुछ वार्ड में सड़कें उखड़ने लगी है जिसकी शिकायत आम नागरिक कर रहे हैं, जिनको तत्काल नगर परिषद अध्यक्ष विक्की नायक ने अपने संज्ञान में लेकर नोटिस कंपनी को जारी किया।

जिसमें मेसर्स बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी से नगर परिषद अध्यक्ष ने नगर के विभिन्न मार्गो पर किए गए डामरीकरण की जिसकी गुणवत्ता ना होने के कारण निकाय के उपयंत्री के मार्गदर्शन में मापदण्ड अनुसार पूर्ण करें के आदेश जारी किए हैं। वही उन्होंने यह भी कहा की कार्य पूर्ण न होने पर कंपनी के भुगतान को रोककर विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
