Chhindwara Samachar : शिक्षक ने विद्यार्थियों को पेन, कापी देकर मनाया जन्म दिवस कार्यक्रम

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : शिक्षक ने विद्यार्थियों को पेन, कापी देकर मनाया जन्म दिवस कार्यक्रम


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया )। शरद पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बरेलीपार के जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिक्षा, साहित्य क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले कर्मठ, लगनशील , ग्राम में पदस्थ शिक्षक शरद कुमार शिववेदी का जन्मदिवस कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, शाला परिवार के समस्त शिक्षक साथियों , उपस्थित विद्यार्थियों , ग्रामीण जनों के द्वारा शाला भवन में जन्म दिवस मनाया गया।

शिक्षक शिववेदी द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल, कापी,चॉकलेट बांटकर यादगार बनाते हुए अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही एक पेड़ अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में लगाया गया। सभी को अधिक से अधिक अपने जन्मदिन में पेड़ लगाने की लिए प्रेरित किया गया। शरद पूर्णिमा उपलक्ष्य में स्वरचित गीत का गायन भी किया गया और पावन पर्व शरद पूर्णिमा की महिमा के बारे में बताया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में अध्यक्ष गेंदलाल इवनाती, सरपंच अनिता इवनाती,राजकुमार कुशराम, पंच किशोर इवनाती, लक्ष्मी इवनाती, शिक्षक शेख रमजान मंसूरी, रोशनी ठाकुर, ज्योति इवनाती, लोकेश नागवंशी, बाल कैबिनेट से प्रधानमंत्री कौशल्या उईके, शिक्षामंत्री रोशनी उईके सभी मंत्रियों सहित विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थित रहीं। सभी ने उपहार देकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements