Chhindwara Samachar : टाटा 207 में लगी आग एक मजदूर ने कूद कर जान बचाई
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। सड़क निर्माण कार्य 28 किलोमीटर तक चल रहा है। तामिया से जुन्नारदेव जिसमें आज एक भीषण आगजानी की घटना हुई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सड़क निर्माण कंपनी में लगे पट्टे (लाइन) डालने वाली मशीन एक चौपाइयां वहां में रखी थी जिसे जुन्नारदेव विशाला में कार्य किया जा रहा था।

इस दौरान अचानक गाड़ी के भीतर आग लगने से पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई गनीमत रही कि इस गाड़ी में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन एक व्यक्ति पीछे था जिसने खुद कर अपनी जान बचा ली। मौके की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन वह भी कोई काम नहीं आई धू धू करके पूरी गाड़ी स्वाह हो गई सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के ट्रैक्टर ने पानी डालकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
