नल जल योजना बंद पड़ी, ग्रामीण हो रहे पेयजल के लिए परेशान
जुन्नारदेव (दुर्गेश डेहरिया)। जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अधीनस्थ ग्राम करनपिपरिया में बीते कई दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जनता पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम हो रही है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ग्राम में पेयजल की विकराल समस्या ठंड के दिनों में उत्पन्न हो गई है ग्राम पंचायत के तीन मंजरे टोले के बाशिंदों को पेयजल नही मिल रहा है।

नल जल योजना के तहत पाइप लाइन का विस्तार तो किया लेकिन अब पानी भी नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण कई दिनों से यह योजना ठप पड़ी हुई है। कुछ ग्रामीणों ने 181 में शिकायत भी दर्ज कराई है। इस संबंध में सरपंच राकेश धुर्वे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मोटर खराब हो गई है। पीएचई के माध्यम से उसे दुरुस्त करवा कर पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
