स्वच्छता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध, स्वच्छता ही सेवा पोस्टर का विमोचन
बैतूल। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा है महाअभियान के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत बैतूल द्वारा चलाए जा रहे हैं। यह अभियान में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन जागृति लाने का कार्य किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज स्वच्छता ही सेवा पोस्टर का विमोचन केन्द्रीय मंत्री और सांसद डीडी उईके द्वारा समाजसेवी ऋषिराज सिंह परिहार, सुशील उदयपुर, धनंजय सिंह ठाकुर की उपस्थिति में किया गया।
इस मौके डीडी उइके ने कहा कि भारत सरकार विभिन्न जन जागृतियों के माध्यम से स्वच्छता को हम एक जन आंदोलन कैसे बना सकते हैं इस क्षेत्र में पहला कर रहे हैं। साथ ही युवा मामले में खेल मंत्रालय माय भारत बैतूल द्वारा भी दीवार लेखन, चित्रकला, श्रमदान, बैनर, पोस्टर के माध्यम से जन जागृति लाने का कार्य किया जा रहा है। सभी को इस जल्द जन आंदोलन का सहभागी बनना चाहिए और जहां पर स्वच्छता होती है वहीं पर हम सुख समृद्धि ला सकते हैं।

ऋषि राज सिंह परिहार ने कहा कि स्वच्छता के बिना हम किसी भी हाल में स्वस्थ्य नहीं रह सकतें हैं। स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले हमारे जीवन की दिनचर्या में स्वच्छता को लाना होगा। जिससे कि हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं और साथ-साथ हम एक लंबी आयु स्वस्थ रूप से जी सकते हैं। धनंजय सिंह ठाकुर ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस स्वच्छता की सेवा महाअभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ.महेश गुंजले, चरणजीत सिंह इंद्रदेव कावडक़र आदि मौजूद थे।
