विवेकानंद जयंती के मौके पर बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार
सारनी। स्थानीय आदर्श गायत्री विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद जयंती के मौके पर सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेवी पीजे शर्मा ने इस अवसर पर विद्यालय के निर्धन छात्र छात्राओं को शीत से बचाव हेतु गर्म वस्त्र स्वेटर भेंट किए।

कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षण समिति अध्यक्ष जेडी कवड़कर, संरक्षक सदस्य एमएस रघुवंशी शिक्षण समिति सदस्य सुंदरलाल बत्रा, महेंद्र सिक्केवाल, दीपक मलैया , प्राचार्य जीएस ठाकुर, प्रधानपाठक अर्जुनसिंह नगदे एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
